आज हम चर्चा करने जा रहें हैं इस धरती के दो विशाल जीवों के बारे में जिनके विषय में लोग अकसर कन्फ्यूज्ड हो जाते हैं और दोनों के आकार और भारी शरीर देखकर एक ही समझ बैठते हैं। जीहाँ हम बात कर रहें हैं दरियाई घोड़े और गैंडे की। दरियाई घोडा और गैंडा जिन्हें हिप्पोपोटामस और राइनोसेरोस कहा जाता है बिलकुल ही अलग अलग जीव हैं। दोनों में अंतर जानने के पहले आईये पहले दोनों के बारे में जान लें।
दरियाई घोडा हिप्पोपोटामस या हिप्पो
दरियाई घोडा शाकाहारी होता है। यह एक एम्फीबियन होता है यानि यह जल और स्थल दोनों में रह सकता है। इसकी लम्बाई करीब 14 फ़ीट और ऊंचाई पांच फ़ीट के आस पास होती है। इसका शरीर बहुत ही भारी करीब चार टन का होता है। इसकी त्वचा चिकनी और सख्त होती है। चमड़ी के नीचे खूब सारी चर्बी की एक मोटी परत होती है। इससे उसकी त्वचा पर गुलाबी रंग के तरल का स्राव होता है जो त्वचा को गीली और स्वस्थ रखती है। इसके पैर छोटे छोटे होते हैं। पैरों के निचले हिस्से पर हाथी के पैर की तरह चौड़े चौड़े नाख़ून होते हैं। इसकी आँखें ऊपर की ओर उभरी होती हैं। कान छोटे छोटे होते हैं। पूंछ पर हलके हलके बाल पाये जाते हैं। इसकी चमड़ी बहुत ही मजबूत होती है। यदि ठीक ढंग से तैयार किया जाय तो इसे तैयार करने में करीब छह वर्ष लग जाते हैं। तैयार चमड़े की मोटाई करीब दो इंच हो सकती है।
गैंडा राइनोसेरोस या राइनो
गैंडा एक शाकाहारी प्राणी है। राइनो का सींग वास्तव में बालों का गुच्छा होता है जो आपस में इतने चिपके होते हैं कि वे सींग जैसे दीखते हैं और उसी तरह सख्त हो जाते हैं। इसका सींग उसी कैटरीन से बना होता है जिससे नाख़ून बने होते हैं। अफ्रीकन राइनो के दो सींग होते हैं जबकि एशिआई गैंडों की केवल एक सींग होती हैं। गैंडे भारी भरकम जीव होते है इनका औसत वजन 850 से 1600 किलो तक हो सकता है। हालाँकि अलग अलग प्रजातियों में यह अलग अलग हो सकता है। इनकी त्वचा बहुत ही मजबूत होती है। गैंडा की नज़र तो कमजोर होती है किन्तु इसके सुनने की क्षमता काफी तेज होती है।
दरियाई घोड़े और गैंडे में क्या अंतर है
दरियाई घोडा और गैंडा दोनों ही स्तनधारी प्राणी है। दोनों पशु विशाल और भारी भरकम होते हैं। दोनों की त्वचा मोटी और मजबूत होती है। दोनों ही पशु शाकाहारी हैं और दोनों ही अपनी विशिष्टाओं की वजह से विलुप्तता की ओर बढ़ रहें हैं।
दरियाई घोड़े और राइनोसेरोस के बारे में उम्मीद है यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव कमेंट में जरूर दें।
बेनामी
Interested
बेनामी
बहुत सुन्दर जानकारी