उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया एशिआ के पूर्वी भाग में स्थित दो देश जो एक ही विरासत, इतिहास और संस्कृति को साझा करते हुए भी पुरे विश्व में अपनी एकदम अलग अलग पहचान बनाये हुए हुए हैं। उत्तर कोरिया जो अपनी सैन्य शक्ति और परमाणु कार्यक्रमों के द्वारा जहाँ पुरे विश्व को एक बड़े खतरे का अहसास दिलाता है वहीँ दक्षिण कोरिया अपने विकास, शिक्षा और टेक्नोलॉजी के मामले में पुरे विश्व का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दोनों ही देश पुरे विश्व में अलग अलग कारणों से पुरे विश्व में मशहूर हैं। आज के इस पोस्ट में आइये देखते हैं उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में क्या अंतर है
उत्तर कोरिया एशिआ के पूर्वी भाग में स्थित एक छोटा सा देश है जिसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर प्योंगयांग है। उत्तर कोरिया के पूरब में जापान सागर, उत्तर में चीन, पश्चिम में कोरिया की खाड़ी और दक्षिण में दक्षिण कोरिया स्थित है। उत्तर कोरिया का आधिकारिक नाम कोरिया जनवादी लोकतान्त्रिक गणराज्य है। उत्तर कोरिया और चीन के बीच अमनोक और तुमेन नदी सीमा निर्धारण करती है। जबकि उत्तर पूर्व में तुमेन नदी की एक शाखा रूस के साथ सीमा बनाती है।
पहले उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया एक ही थे। 1910 में जापान ने कोरिया पर कब्ज़ा कर लिया था किन्तु द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की हार के बाद इसे दो भागों में बाँट दिया गया और उत्तर वाला क्षेत्र रूस के कब्ज़े में तो दक्षिण भाग अमेरिका के अधिकार में चला गया। 1948 ये दोनों क्षेत्र दो स्वतंत्र देश के रूप में उदय हुए जिसमे उत्तरी क्षेत्र जो रूस के अधिकार में था वह सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया के रूप में एक नया राष्ट्र बना जिसे पूरा विश्व नार्थ कोरिया के रूप में जानता है।
उत्तर कोरिया कई मामलों में पूरी दुनियां से अलग है। यहाँ लोगों को बहुत सीमित आजादी है। यहाँ तक कि फैशन, कपडे, हेयर स्टाइल, इंटरनेट सबमे सरकार की दखलअंदाजी रहती है। यहाँ मीडिया भी सरकार के अधीन है। किम जोंग ने एक पालिसी बनायीं जिसे सोनगुन कहा जाता है और जिसका अर्थ है मिलिट्री फर्स्ट। इसी नीति के तहत सैन्य कार्यक्रमों को यहाँ वरीयता दी जाती है। नार्थ कोरिया एक परमाणु शक्ति संपन्न देश है। उत्तर कोरिया परमाणु बम, हाइड्रोजन बम के साथ साथ शक्तिशाली मिसाइल जो काफी दूर तक मार कर सकती हैं से संपन्न है।
उत्तर कोरिया के दक्षिण में स्थित दक्षिण कोरिया संपन्न और विकसित देशों की श्रेणी आता है। दक्षिण कोरिया जिसे शांत सुबह की भूमि भी कहा जाता है यह एशिआ महाद्वीप के सुदूर पूरब में स्थित छोटा सा एक देश है। चीन और जापान के बाद एशिआ महाद्वीप का सबसे बड़ा निर्यातक देश है तो वह है दक्षिण कोरिया और यही नहीं पूरी दुनिया में निर्यात के मामले में इस देश का स्थान सातवां है।
दक्षिण कोरिया कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिण भाग में स्थित है जिसके पश्चिम में चीन, पूरब में जापान और उत्तर में उत्तर कोरिया स्थित हैं। इसके पश्चिम में पीला सागर और पूरब में जापान सागर है तथा दक्षिण में कोरिया की खाड़ी स्थित है। दक्षिण कोरिया की एकदम सीमा पर स्थित एकमात्र देश उत्तर कोरिया है जिसके साथ इसकी सीमा 238 किलोमीटर है। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगर और ग्लोबल सिटी है।
दक्षिण कोरिया का जन्म भी उत्तर कोरिया के साथ ही 1948 में हुआ था। पहले इसपर जापान का अधिकार था। सेकंड वर्ल्ड वॉर में जापान की हार और आत्मसमर्पण के साथ ही यह हिस्सा अमेरिका के कब्जे में आ गया जो बाद में स्वतंत्र होकर साउथ कोरिया के रूप में विश्व पटल पर आया। दक्षिण कोरिया को हांगुक कहा जाता है जिसका अर्थ है हानों की भूमि। माना जाता है वर्तमान कोरियाई हान के वंशज हैं। कोरिया को जेसियोन भी कहा जाता है जिसका अर्थ है शांत सुबह की भूमि।
दक्षिण कोरिया विश्व की अर्थव्यवस्था में अपना स्थान रखता है। यह एक विकसित देश है और अपनी जीडीपी के आधार पर विश्व में तेरहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दक्षिण कोरिया में पंद्रह अंतर्राष्ट्रीय एयर पोर्ट हैं। दक्षिण कोरिया में विश्व का सबसे व्यस्ततम वायुमार्ग है। यह देश शिक्षा के मामले में अग्रणी है। यहाँ करीब 500 विश्वविद्यालय हैं जिसमे कई दूसरे देशों से छात्र अध्ययन के लिए आते हैं।
दक्षिण कोरिया में खूब फिल्मे बनती हैं और यह पूर्व में फिल्मों के एक हब के रूप में विकसित हो रहा है। इंटरनेट सर्फिंग में यह देश खूब आगे है। स्पीड के मामले में यह देश विश्व में अपना स्थान रखता है। खेलों में दक्षिण कोरिया में फुटबॉल, बास्केट बॉल खूब लोकप्रिय है।
नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया में क्या अंतर है
उपसंहार
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दोनों ही देशों ने पुरे विश्व को एक मिसाल दी है आप चाहे जिसे चुन लें और उसका अनुसरण करें। उत्तर कोरिया में एक तरह से तानाशाही है और इस तानाशाही ने वहां की जनता को पुरे विश्व से काट कर अलग थलग कर दिया है मीडिया और इंटरनेट की बंदिशों ने उनके सच को पूरी दुनिया के सामने लाने से भी रोक रखा है। इसके विपरीत दक्षिण कोरिया ने अपनी मेहनत की बदौलत पूरी दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनायी है।