मौसम किसे कहते हैं
किसी विशेष स्थान पर किसी खास समय में वायुमंडल की स्थिति को मौसम कहा जाता है। वायुमंडल की इस स्थिति में उस विशेष स्थान का तापमान, आर्द्रता, वायु प्रवाह, दाब, कोहरा, वर्षा, हिमपात सभी परिशतितियाँ शामिल होती हैं। किसी स्थान का मौसम परिवर्तनीय होता है और यह दिन प्रतिदिन भी बदल सकता है। मौसम स्थान विशेष पर भी निर्भर करता है और इसी वजह से अलग अलग क्षेत्रों के मौसम में अंतर होता है।
जलवायु किसे कहते हैं
जलवायु किसी स्थान के वातावरण की लगभग स्थायी दशा को कहते हैं। जलवायु मौसम का ही व्यापक रूप माना जा सकता है किन्तु जलवायु बड़े भौगोलिक क्षेत्रों के लिए बड़े कालखंड के लिए प्रयुक्त होता है। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि जलवायु में मौसम के सभी तत्व शामिल हैं। किसी बड़े क्षेत्र के तापमान, वायुदाब, वायु प्रवाह,आर्द्रता,वर्षा आदि के कम से कम तीस वर्षों के औसत को उस क्षेत्र की जलवायु कहते हैं। किसी स्थान के जलवायु पर उस स्थान के अक्षांश, सौर प्रकाश, पवन, महासागरीय धाराओं, निम्न तथा उच्च दाब पट्टियां, तूफ़ान आदि द्वारा नियंत्रण होता है।
यह भी पढ़ें
स्वेज नहर और पनामा नहर में क्या अंतर है
मौसम और जलवायु में क्या अंतर है
- किसी स्थान का मौसम उस स्थान के तापमान, आर्द्रता, पवन दिशा और प्रवाह, वायुदाब, वर्षा आदि के तात्कालिक प्रभाव को कहते हैं जबकि किसी विस्तृत क्षेत्र के लगभग तीस वर्षों के औसत मौसम को उस स्थान की जलवायु कहते हैं।
- किसी स्थान का मौसम समय के साथ परिवर्तनीय होता है जबकि किसी स्थान की जलवायु लगभग स्थायी होती है।
- किसी स्थान के मौसम पर वहां के तापमान, आर्द्रता, वायुदाब, बादलों की स्थिति, पवन आदि का प्रभाव पड़ता है जबकि किसी स्थान की जलवायु पर इन सब चीज़ों के साथ साथ अक्षांश, सौरप्रकाश, महासागरीय धाराएं, वायुदाब पट्टियां, तूफान, ऊंचाई आदि कई अन्य चीज़ों का भी प्रभाव पड़ता है।
- मौसम गतिशील होता है जबकि जलवायु लगभग स्थिर होता है। यह वर्षों तक स्थिर बना रहता है।
- किसी स्थान का मौसम बारिश का हो सकता है गर्मी या ठंडी या तूफान का हो सकता है पर किसी स्थान की जलवायु स्थाई रूप से नम, ठंडा या गर्म हो सकता है।
- मौसम छोटे क्षेत्रों और छोटे कालखंडों को व्यक्त करता है जबकि जलवायु बड़े भूखंडों और बड़े कालखंडों को व्यक्त करता है।
- मौसम के अध्ययन को मेटेरोलॉजी कहते हैं जबकि जलवायु के अध्ययन को क्लाइमटोलॉजी कहते हैं।
इस प्रकार हम देखते हैं कि मौसम वातावरण के दैनिक परिवर्तन को कहते हैं जब्दी जलवायु उस स्थान के स्थायी मौसम को कहा जाता है। हम कह सकते हैं कि आज का मौसम बहुत ठंडा है किन्तु हम यह नहीं कह सकते हैं कि आज की जलवायु बहुत ठंडी है।
इसे भी देखें
Unknown
जलवायु ,का प्रभाव व्यापक होता है
Unknown
मौसम का प्रभाव प्रादेशिक होता है
Dharmendra Verma
आपके द्वारा दी गई जानकारी काफी अच्छी है। मैंने आपकी वैबसाइट को बूकमार्क कर लिया है। हमे उम्मीद है की आप आगे भी ऐसी ही जानकारी देते रहेंगे। हमने भी लोगो को जानकारी देने की छोटी सी कोशिश की है अगर आपको अच्छी लगे तो आप हमारी वैबसाइट को एक backlink जरूर दे। हमारी वैबसाइट का नाम है DelhiCapitalIndia.com जहां हमने केवल दिल्ली से संबन्धित पोस्ट लिखा है। जैसे – Delhi City Tour दिल्ली शहर का टूर
https://www.Khajkhujli.com/
आपने यह बात बिल्कुल सही कही कि मौसम और जलवायु दोनों अलग चीजें हैं अक्सर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती मुझे भी पहले नहीं पता थाअच्छी पोस्ट
बेनामी
Climate ik sthanik sankalpana hai jabki mausam prakaryatmak sankalpana hai