svg

नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया में क्या अंतर है : एक रोचक जानकारी

Desh4 years ago


नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया में क्या अंतर है 


उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया एशिआ के पूर्वी भाग में स्थित दो देश जो एक ही विरासत, इतिहास और संस्कृति को साझा करते हुए भी पुरे विश्व में अपनी एकदम अलग अलग पहचान बनाये हुए हुए हैं। उत्तर कोरिया जो अपनी सैन्य शक्ति और परमाणु कार्यक्रमों के द्वारा जहाँ पुरे विश्व को एक बड़े खतरे का अहसास दिलाता है वहीँ दक्षिण कोरिया अपने विकास, शिक्षा और टेक्नोलॉजी के मामले में पुरे विश्व का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दोनों ही देश पुरे विश्व में अलग अलग कारणों से पुरे विश्व में मशहूर हैं। आज के इस पोस्ट में आइये देखते हैं उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में क्या अंतर है 


Map, Globe, Country, Map Of The World

उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया एशिआ के पूर्वी भाग में स्थित एक छोटा सा देश है जिसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर प्योंगयांग है। उत्तर कोरिया के पूरब में जापान सागर, उत्तर में चीन, पश्चिम में कोरिया की खाड़ी और दक्षिण में दक्षिण कोरिया स्थित है। उत्तर कोरिया का आधिकारिक नाम कोरिया जनवादी लोकतान्त्रिक गणराज्य है। उत्तर कोरिया और चीन के बीच अमनोक और तुमेन नदी सीमा निर्धारण करती है। जबकि उत्तर पूर्व में तुमेन नदी की एक शाखा रूस के साथ सीमा बनाती है।

पहले उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया एक ही थे। 1910 में जापान ने कोरिया पर कब्ज़ा कर लिया था किन्तु द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की हार के बाद इसे दो भागों में बाँट दिया गया और उत्तर वाला क्षेत्र रूस के कब्ज़े में तो दक्षिण भाग अमेरिका के अधिकार में चला गया। 1948 ये दोनों क्षेत्र दो स्वतंत्र देश के रूप में उदय हुए जिसमे उत्तरी क्षेत्र जो रूस के अधिकार में था वह सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया के रूप में एक नया राष्ट्र बना जिसे पूरा विश्व नार्थ कोरिया के रूप में जानता है। 


North Korea, Pyongyang, Building

उत्तर कोरिया वैसे तो एक समाजवादी राज्य है किन्तु वास्तव में सत्ता किम परिवार के हाथ में ही हमेशा रही है। वर्तमान में उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग हैं। उत्तर कोरिया का क्षेत्रफल 1,20,540 वर्ग किलोमीटर है और जनसँख्या 2018 की जनगणना के अनुसार 2,55,49,604 है।

उत्तर कोरिया कई मामलों में पूरी दुनियां से अलग है। यहाँ लोगों को बहुत सीमित आजादी है। यहाँ तक कि फैशन, कपडे, हेयर स्टाइल, इंटरनेट सबमे सरकार की दखलअंदाजी रहती है। यहाँ मीडिया भी सरकार के अधीन है। किम जोंग ने एक पालिसी बनायीं जिसे सोनगुन कहा जाता है और जिसका अर्थ है मिलिट्री फर्स्ट। इसी नीति के तहत सैन्य कार्यक्रमों को यहाँ वरीयता दी जाती है। नार्थ कोरिया एक परमाणु शक्ति संपन्न देश है। उत्तर कोरिया परमाणु बम, हाइड्रोजन बम के साथ साथ शक्तिशाली मिसाइल जो काफी दूर तक मार कर सकती हैं से संपन्न है। 


North Korea, Pyongyang, River, Daedong

उत्तर कोरिया शक्ति संपन्न होते हुए भी लोगों के जीवन स्तर में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं कर सका है। मूलभूत सुविधाओं के मामले में भी इसका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। पावर कट आम बात है। मानवाधिकार उल्लंघन के मामले यहाँ बहुतायत में होते हैं। प्रेस और इंटरनेट की आज़ादी नहीं होने से नार्थ कोरिया की वास्तविक स्थिति का बहुत कम पता बाकी दुनियां को पता चल पाता है।

दक्षिण कोरिया


उत्तर कोरिया के दक्षिण में स्थित दक्षिण कोरिया संपन्न और विकसित देशों की श्रेणी आता है। दक्षिण कोरिया जिसे शांत सुबह की भूमि भी कहा जाता है यह एशिआ महाद्वीप के सुदूर पूरब में स्थित छोटा सा एक देश है। चीन और जापान के बाद एशिआ महाद्वीप का सबसे बड़ा निर्यातक देश है तो वह है दक्षिण कोरिया और यही नहीं पूरी दुनिया में निर्यात के मामले में इस देश का स्थान सातवां है।

दक्षिण कोरिया कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिण भाग में स्थित है जिसके पश्चिम में चीन, पूरब में जापान और उत्तर में उत्तर कोरिया स्थित हैं। इसके पश्चिम में पीला सागर और पूरब में जापान सागर है तथा दक्षिण में कोरिया की खाड़ी स्थित है। दक्षिण कोरिया की एकदम सीमा पर स्थित एकमात्र देश उत्तर कोरिया है जिसके साथ इसकी सीमा 238 किलोमीटर है। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगर और ग्लोबल सिटी है। 


Seoul, South Korea, Korean, Fountain

दक्षिण कोरिया की आधिकारिक भाषा कोरियाई है जो हंगुल और हंजा दोनों ही लिपियों में लिखी जाती है। यहाँ की राष्ट्रीय मुद्रा वान है। साउथ कोरिया का क्षेत्रफल 1,00,363 वर्ग किलोमीटर है और यहाँ की जनसंख्या 2019 के अनुसार 5,17,09,098 है।

दक्षिण कोरिया का जन्म भी उत्तर कोरिया के साथ ही 1948 में हुआ था। पहले इसपर जापान का अधिकार था। सेकंड वर्ल्ड वॉर में जापान की हार और आत्मसमर्पण के साथ ही यह हिस्सा अमेरिका के कब्जे में आ गया जो बाद में स्वतंत्र होकर साउथ कोरिया के रूप में विश्व पटल पर आया। दक्षिण कोरिया को हांगुक कहा जाता है जिसका अर्थ है हानों की भूमि। माना जाता है वर्तमान कोरियाई हान के वंशज हैं। कोरिया को जेसियोन भी कहा जाता है जिसका अर्थ है शांत सुबह की भूमि।

दक्षिण कोरिया विश्व की अर्थव्यवस्था में अपना स्थान रखता है। यह एक विकसित देश है और अपनी जीडीपी के आधार पर विश्व में तेरहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दक्षिण कोरिया में पंद्रह अंतर्राष्ट्रीय एयर पोर्ट हैं। दक्षिण कोरिया में विश्व का सबसे व्यस्ततम वायुमार्ग है। यह देश शिक्षा के मामले में अग्रणी है। यहाँ करीब 500 विश्वविद्यालय हैं जिसमे कई दूसरे देशों से छात्र अध्ययन के लिए आते हैं। 


Train, Subway, Republic Of Korea
दक्षिण कोरिया में अधिकांश लोग लगभग 56.9 प्रतिशत किसी धर्म को नहीं मानते वहीँ 27.6 प्रतिशत क्रिश्चियन, 15.5 प्रतिशत कोरियन बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं।

दक्षिण कोरिया में खूब फिल्मे बनती हैं और यह पूर्व में फिल्मों के एक हब के रूप में विकसित हो रहा है। इंटरनेट सर्फिंग में यह देश खूब आगे है। स्पीड के मामले में यह देश विश्व में अपना स्थान रखता है। खेलों में दक्षिण कोरिया में फुटबॉल, बास्केट बॉल खूब लोकप्रिय है।

नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया में क्या अंतर है

  • नार्थ कोरिया में साम्यवादी शासन व्यवस्था है जबकि साउथ कोरिया में पूंजीवादी शासन व्यवस्था है।


  • उत्तर कोरिया में प्रेस को बहुत नाममात्र की आज़ादी है। 2013 के प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में उत्तर कोरिया का स्थान सबसे नीचे रहा था वहीँ दक्षिण कोरिया में प्रेस को काफी स्वतंत्रता हासिल है।

North Korea, Pyongyang, Bronze

  • विश्व ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल 2014 के करप्शन परसेप्शन इंडेक्स में नार्थ कोरिया विश्व के सबसे भ्रष्टतम देशों में से एक है। वहीँ दक्षिण कोरिया का ट्रैक रिकॉर्ड इस मामले में काफी अच्छा है।

  • उत्तर कोरिया एक न्युक्लीअर शक्ति संपन्न देश है जिसके पास एटम बम के साथ साथ हाइड्रोजन बम की भी क्षमता है। दक्षिण कोरिया के पास हालाँकि नाभिकीय संवर्धन की क्षमता है किन्तु घोषित रूप से अभी उसके पास परमाणु बम नहीं है।

  • नार्थ कोरिया की जनसँख्या काफी कम है करीब 25 मिलियन। वहीँ साउथ कोरिया की आबादी नार्थ कोरिया की लगभग दोगुनी है करीब 51 मिलियन।

  • उत्तर कोरिया के लोगों की औसत आयु 69 वर्ष है जबकि दक्षिण कोरिया के लोगों की औसत आयु इनसे दस साल ज्यादा 79 साल है।

  • उत्तर कोरिया एक मामले में काफी अच्छा है यहाँ आत्महत्या की दर दक्षिण कोरिया के मुकाबले काफी कम है दक्षिण कोरिया में प्रतिदिन 39 व्यक्ति आत्महत्या करते हैं।

  • नार्थ कोरिया में फैशन और पहनावे के मामले में काफी बंदिशें हैं यहाँ तक कि वहां के लोग अपनी मर्जी की स्टाइल में बाल भी नहीं कटवा सकते हैं। इस मामले में साउथ कोरिया के लोग काफी भाग्यशाली हैं वहां तरह तरह के फैशन और पहनावे की आज़ादी है।

Seoul, Tower, View, Korea, South Korea

  • नार्थ कोरिया धर्म के मामले में नास्तिक देश है वहीँ उसका पडोसी दक्षिण कोरिया में बहुसंख्य आबादी हालाँकि कोई धर्म नहीं मानती किन्तु फिर भी ईसाई धर्म और बौद्ध धर्म को मानने वाले भी बहुत हैं।

  • उत्तर कोरिया में इंटरनेट इस्तेमाल करने की आज़ादी केवल कुछ चुनिंदा लोगों के पास है। हालाँकि वहां उनका अपना इंटरनेट सिस्टम है जिसे Kwangmyong कहा जाता है। यह दुनियां के इंटरनेट से अलग थलग है। दक्षिण कोरिया में इंटरनेट यूजर की संख्या 81 प्रतिशत से भी ज्यादा है और वे वही इंटरनेट उसे करते हैं जिसे पूरी दुनिया यूज़ करती है।

उपसंहार

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दोनों ही देशों ने पुरे विश्व को एक मिसाल दी है आप चाहे जिसे चुन लें और उसका अनुसरण करें। उत्तर कोरिया में एक तरह से तानाशाही है और इस तानाशाही ने वहां की जनता को पुरे विश्व से काट कर अलग थलग कर दिया है मीडिया और इंटरनेट की बंदिशों ने उनके सच को पूरी दुनिया के सामने लाने से भी रोक रखा है। इसके विपरीत दक्षिण कोरिया ने अपनी मेहनत की बदौलत पूरी दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनायी है। 


Leave a reply

Recent Comments

Join Us
  • Facebook38.5K
  • X Network32.1K
  • Behance56.2K
  • Instagram18.9K
Categories

Advertisement

Loading Next Post...
Follow
Sidebar svgSearch svgTrending
Popular Now svg
Scroll to Top
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...