Difference Between Discovery And Invention
डिस्कवरी और इन्वेंशन दो ऐसे शब्द हैं जिसमे अकसर लोग कन्फ्यूज्ड हो जाते हैं और डिस्कवरी की जगह इन्वेंशन और इन्वेंशन की जगह डिस्कवरी का प्रयोग कर बैठते हैं। डिस्कवरी और इन्वेंशन दोनों शब्द किसी नयी चीज़ के अर्थ में प्रयोग होते हैं जो मानव की जानकारी में न हो और वह उससे पहली बार साक्षात्कार कर रहा हो। हमारे चारों ओर फैली वे सारी चीज़ें जिनका प्रयोग हम अपने जीवन में करते हैं या तो उनकी खोज हुई है या उनका अविष्कार किया गया है। इस पोस्ट में हम देखेंगे दोनों शब्दों के अर्थ क्या क्या हैं और इनमे क्या क्या अंतर है
डिस्कवरी या खोज का क्या मतलब है
डिस्कवरी जिसे हिंदी में खोज कहा जाता है व्यापक अर्थ में प्रयोग की जाती है। हमारी प्रकृति और ब्रह्माण्ड में बहुत सारी चीजें हैं यह पृथ्वी,जल वायु अनगिनत चीज़ें हैं। कालांतर में धीरे धीरे मनुष्य इनके बारे में जानकारी प्राप्त करता गया। अभी भी बहुत सी चीज़ें हैं जिनके बारे में मनुष्य को जानना बाकी है या जानने की प्रक्रिया में है।यह प्रक्रिया सतत है अर्थात चलती रहती है। पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण बल है परन्तु पहले के लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं थी। पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती थी और अभी भी घूम रही है पहले मनुष्यों को इसकी जानकारी नहीं थी। समय के साथ मनुष्य इनका पता लगाया और प्रकृति के बारे में बहुत कुछ हमारी जानकारी में होने लगा। कहने का मतलब है कि वे सभी चीज़ें जिनका अस्तित्व होता है और जिसे हमने नहीं बनाया अपितु केवल उनका पता लगाया डिस्कवरी या खोज कहलाती हैं। प्रकृति में मौजूद वे सारी चीज़ें जिसे हमने पता लगाया और उनको एक पहचान दी, डिस्कवरी या खोज कहलाती है। अमेरिका महादेश कोलम्बस की खोज के पहले भी इस दुनिया में था कोलम्बस ने बस उसका पता लगाया अतः हम कहते हैं अमेरिका की खोज या डिस्कवरी कोलम्बस ने की थी। इलेक्ट्रान को डिस्कवर या खोज किया गया था बनाया नहीं।
इन्वेंशन या अविष्कार किसे कहते हैं
किसी वस्तु का इन्वेंशन या अविष्कार करना मतलब उस वस्तु को इस दुनिया में पहली बार बनाना होता है।हमारी दुनिया में बहुत सारी चीज़ें हैं। इनमे से कई वस्तुएं प्राकृतिक हैं और कई वस्तुएं मानव द्वारा बनायीं गयी हैं। कहा जाता है कि आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है। मनुष्य की जैसे जैसे आवश्यकता बढ़ती गयी वह नयी नयी चीज़ें बनाता गया। ऐसी सारी चीज़ें जो मनुष्य के द्वारा पहली बार बनायीं गयी अर्थात तो इस धरती पर कभी भी नहीं थी , इन्वेंशन या अविष्कार कहलाती हैं। अपने आइडियाज के आधार पर कुछ नया बनाना ही इन्वेंशन कहलाता है। रेडियो, टीवी, मोबाइल अनगिनत चीज़ें हैं जिनका इन्वेंशन किया गया। ये सभी चीज़ें हमारे समाज में कभी भी नहीं थीं इन्हें विकसित किया गया बनाया गया।
डिस्कवरी और इन्वेंशन में क्या अंतर है
खोज और अविष्कार में अंतर
- किसी वैसी चीज़ का पता लगाना या अन्वेषण करना जिसका अस्तित्व इस दुनियां में पहले से है डिस्कवरी कहलाता है दूसरी तरफ किसी ऐसी चीज़ की रचना करना जिसका अस्तित्व इस धरती पर पहले कभी नहीं था और जिसे अपने ज्ञान और कौशल के द्वारा मानव ने पहली बार अपनी सहूलियत के लिए बनाता है अविष्कार या इन्वेंशन कहलाती है।
- डिस्कवरी प्राकृतिक घटनाओं का परिणाम भी होती है जबकि इन्वेंशन मनुष्य द्वारा वैज्ञानिक क्रियाओं द्वारा निर्मित कोई प्रक्रिया या डिवाइस होती है।
- डिस्कवरी या खोज अन्वेषण और विश्लेषण का परिणाम होती है जबकि इन्वेंशन या अविष्कार एक्सपेरिमेंट और नए आइडियाज का परिणाम होती है।
- डिस्कवरी या तो जानबूझ कर होती है या यह एक इत्तेफाक होता है वहीँ इन्वेंशन हमेशा इरादे से और जानबूझ कर ही की जाती है इसमें इत्तेफाक नहीं होता।
- डिस्कवरी का कोई पेटेंट नहीं होता जबकि इन्वेंशन का पेटेंट होता है।
डिस्कवरी और इन्वेंशन दोनों ने मानव जीवन को आसान, फ़ास्ट और स्मार्ट बनाया है। अविष्कार और खोजों ने मनुष्यों को शक्तिशाली और निरोगी भी बनाया है। डिस्कवरी हो या इन्वेंशन दोनों में अदम्य साहस, धीरज, प्रेरणा, जिज्ञासा, ज्ञान और आवश्यकता होनी चाहिए।
0 टिप्पणियाँ