svg

am और pm में क्या अंतर है हिंदी में जानकारी

Terms4 years ago


Difference Between AM And PM


आज की डिजिटल घड़ियों में अकसर समय के साथ am और pm लिखा मिलता है। कंप्यूटर और लैपटॉप की घडी हो या फिर किसी भी जगह जहाँ समय बताना हो am और pm का जिक्र जरूर होता है। कई बार तो लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं इस am और pm के चक्कर में। आखिर am क्या है और pm क्या है और am और pm का मतलब क्या होता है ? हमें कब am लगाना चाहिए और कब pm इसके साथ ही am और pm का फुलफॉर्म क्या है ? आज हम इस पोस्ट में am और pm के बारे में जानेंगे और साथ ही जानेंगे समय बताते समय कब am लगाना चाहिए और कब pm?

धरती पर मानव में सोचने समझने की क्षमता के विकास के साथ ही उसे समय की गणना और उसके नामकरण की आवश्यकता महसूस होने लगी। शुरू शुरू में तो मनुष्य दिन और रात से, सूर्यास्त और सूर्योदय से समय की गणना करने लगा। धीरे धीरे मानव ने चाँद और तारों की गति तथा स्थिति से भी समय का आकलन करना आरम्भ कर दिया। दिन में वे सूर्य की गति तथा स्थिति और उसकी वजह से बनी छाया से तो रात में चन्द्रमा और तारों की स्थिति से समय की गणना करने लगे। प्राचीन मिस्र और मेसोपोटामिया के लोगों ने दिन और रात को बारह बारह के दो भागों में बाँट कर समय की गणना शुरू की थी। प्राचीन रोमवासी भी दिन को बारह भागों में बाँट कर समय की माप करते थे। 14 वीं शताब्दी में जब पहली यांत्रिक घडी का निर्माण 12 hours घडी और 24 hours डायल दोनों ही बनाये जाने लगे। कुछ देशों ने समय बताने के लिए 12 hours के फॉर्मेट को अपनाया तो कुछ ने 24 hours को। 12 hours clock पैटर्न दुनिया के कई देशों में जिनमे अमेरिका,कनाडा और ऑस्ट्रेलिया प्रमुख हैं अपनाया गया है। 12 hours clock फॉर्मेट को प्रयोग करने से एक ही समय 24 घंटे में दो बार आता है। ऐसी स्थिति में बड़ी दुविधा होती है। इस दुविधा या भ्रम को स्पष्ट करने के लिए समय के साथ am या pm लगाए जाने की परंपरा शुरू हुई।

am और pm में क्या अंतर है हिंदी में जानकारी
watches

यह तो हुई 12 घंटे की घडी के इतिहास के बारे में जानकारी। आइये अब जानते हैं am क्या होता है और am का फुलफॉर्म क्या होता है ? इसके साथ ही am किस भाषा का शब्द है? 




am क्या होता है, am का मतलब क्या है 

What is the meaning of “a.m.” in Hindi

सबसे पहले तो हम जानले am किस भाषा का संक्षिप्त शब्द है और am का फुलफॉर्म क्या है ? दोस्तों am लैटिन भाषा के शब्द Ante Meridium का संक्षिप्त रूप है। लैटिन भाषा में Ante Meridium का अर्थ होता है before noon अर्थात दोपहर के पहले। प्राचीन काल में लोग दिन और रात को दो हिस्सों में बारह -बारह के दो चक्र के रूप में बाँट कर प्रयोग करते थे। इनमे से एक दोपहर के पहले का और एक दोपहर के बाद का समय होता था। इसी क्रम में आधी रात के बाद और दोपहर के पहले के बीच के समय को बताने के लिए am का प्रयोग होता था। हिंदी में इस समय को पूर्वाह्न के रूप में व्यक्त किया जाता है।


am का प्रयोग कब होता है


am दोपहर के पहले के समय को दर्शाने के लिए प्रयोग किया जाता है। इससे 12:00 बजे रात से अगले दिन 12:00 बजे दोपहर के बीच का समय व्यक्त किया जाता है। किसी समय सूचक संख्या के साथ यदि am लगा हो तो उससे यह पता चलता है कि वह समय दोपहर के पहले का है। उदहारण के लिए 6:00 am से पता चलता है कि सुबह के 6:00 बजे। इसी तरह 10:00 बजे सुबह के लिए हम 10:00 am लिखते या बोलते हैं।
इसी तरह आईये अब हम जानते हैं pm क्या होता है ? pm का फुलफॉर्म क्या होता है और pm किस भाषा का शब्द है ?

pm क्या होता है pm का क्या मतलब है 

What is the meaning of pm in hindi

pm एक समयसूचक संक्षिप्त शब्द है जो बताता है कि व्यक्त समय दोपहर के बाद या रात्रि का है। वास्तव में pm का फुलफॉर्म होता है Post Meridium यह लैटिन भाषा से लिया गया शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ दोपहर के बाद का होता है। दोपहर 12:00 बजे के बाद और रात्रि के 12:00 बजे के बीच के समय को व्यक्त करने के लिए समय सूचक अंक के साथ pm प्रयोग किया जाता है। हिंदी में इस समय के लिए अपराह्न का भी प्रयोग किया जाता है। उदहारण के लिए 6:00 pm बताता है कि शाम के 6:00 बज रहे हैं इसकी तरह चार बजे शाम के लिए 4:00 pm का प्रयोग किया जाता है। 




कब होता है pm का प्रयोग ?


जैसा कि आप जानते हैं pm से दोपहर के बाद का समय व्यक्त किया जाता है। दोपहर 12:00 बजे के बाद और रात्रि के 12:00 बजे के मध्य के समय को बताने के लिए pm का प्रयोग किया जाता है। 2:00 pm पर परीक्षा समाप्त होगी अर्थात परीक्षा दोपहर के बाद वाले 2:00 बजे समाप्त होगी।

am और pm में क्या अंतर है


12 hours clock के प्रयोग में अकसर कन्फ्यूजन पैदा हो जाता है और कई बार तो कई गड़बड़ियां भी हो जाती हैं। 6:00 बजे से यह नहीं पता चलता कि सुबह के 6:00 बजे हैं या शाम के। इन विसंगतियों को दूर करने के लिए am और pm का प्रयोग किया जाता है। आईये देखते हैं am और pm में क्या अंतर है

  • am का फुलफॉर्म Ante Meridium होता है जबकि pm का फुलफॉर्म Post Meridium होता है।

  • am के लिए हिंदी में पूर्वाह्न का प्रयोग होता है वही pm को अपराह्न के रूप में व्यक्त करते हैं।
am और pm में क्या अंतर है हिंदी में जानकारी
  • am दोपहर के पूर्व यानि सुबह का समय होता है जबकि pm दोपहर के बाद का अर्थात शाम या रात्रि के समय को व्यक्त करता है।

  • 12:00 बजे रात से 12:00 दिन के बीच के समय को am से व्यक्त किया जाता है वहीँ दोपहर 12:00 बजे के बाद और रात के 12:00 बजे के पहले के समय को व्यक्त करने के लिए pm का प्रयोग किया जाता है।



12:00 बजे दोपहर को 12:00 am लिखा जायेगा या 12:00 pm और इसी तरह 12:00 बजे रात को 12:00 am लिखा जायेगा या 12:00 pm


यह एक बड़ा कन्फ्यूजन पैदा करता है कि 12:00 am होगा या 12:00 pm . या 12:00 am को आधी रात समझा जाये या दिन। चूँकि Ante Meridium से दोपहर के पहले के समय का बोध होता है और Post Meridium से दोपहर के बाद का समय और 12:00 तो पूर्णतः दोपहर है न तो वह पहले है और न ही बाद, तो फिर इसके साथ am या pm लगाना उचित होगा ? 


The American Heritage Dictionary of the English Language के अनुसार
 
“By convention, 12 AM denotes midnight and 12 PM denotes noon. Because of the potential for confusion, it is advisable to use 12 noon and 12 midnight.”


जबकि E. G. Richards ने अपनी किताब Mapping Time में लिखा है ” 12 a.m. means noon and 12 p.m. means midnight” इसी तरह The style manual of the United States Government Printing Office  के 2008 संस्करण तक में 12 a.m.को दोपहर तथा 12 p.m. को अर्धरात्रि के तौर पर प्रयोग किया गया था। 

am और pm में क्या अंतर है हिंदी में जानकारी
12.00 o’clock confusion


इन्हीं भ्रांतियों को दूर करने के लिए कई विद्वान दोपहर 12:00 को 12 Noon तथा 12:00 रात्रि को 12 night का प्रयोग करने का सुझाव देते हैं। हालाँकि प्रचलन में अर्धरात्रि को 12:00 am तथा दोपहर को 12:00 pm ही लिखने का रिवाज है। हालाँकि ऐसे कन्फ्यूजन 24 hours घडी में नहीं आते। यही कारण है रेलवे आज भी इसी घडी का प्रयोग करती है।

Leave a reply

Recent Comments

Join Us
  • Facebook38.5K
  • X Network32.1K
  • Behance56.2K
  • Instagram18.9K
Categories

Advertisement

Loading Next Post...
Follow
Sidebar svgSearch svgTrending
Popular Now svg
Scroll to Top
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...