पूरी दुनियां नमक की आपूर्ति के लिए या तो नमक के खदानों पर निर्भर है या फिर समुद्र और झीलों पर। दोनों ही स्रोतों से प्राप्त नमक हमारे भोजन को न केवल स्वादिष्ट बनाते हैं बल्कि हमारे शरीर में खनिजों की भी पूर्ति करते हैं। चट्टानी नमक जिसे आम बोलचाल की भाषा में सेंधा नमक भी बोला जाता है समुद्री नमक या साधारण नमक से गुणों में थोड़ा भिन्न होता है। अपने कुछ विशिष्ट गुणों की वजह से यह आयुर्वेदाचार्यों की पसंद तो होता ही है उपवास व्रत आदि में भी यह प्रयुक्त होता है। आज के इस पोस्ट में हम पढ़ेंगे सेंधा नमक क्या है तथा साधारण या समुद्री नमक क्या है औ…
भारत में फसलों को उनकी उपज के समय के हिसाब से दो प्रकार में बांटा गया है। कुछ फसलें बरसात के मौसम में होती हैं तो कुछ फसलें जाड़ों में पैदा होती हैं। फसलों के ये दो प्रकार होते हैं खरीफ और रबी। जहाँ खरीफ फसल मॉनसूनी फसल होती है अर्थात ये फसलें मॉनसून के शुरू होने से लेकर मॉनसून के समाप्त होने तक तैयार होती हैं वहीँ रबी फसलें जाड़े की शुरवात में लगायी जाती हैं और बसंत ऋतू में इनकी फसल तैयार होती है। खरीफ और रबी दोनों फसलें अपनी कुछ विशिष्टाओं की वजह से एक दूसरे से काफी भिन्न होती हैं। खरीफ फसल किसे कहते हैं खरीफ फसल को मॉनसूनी फसल भ…
Difference Between Import and Export पुराने जमाने से ही दुनियां के देश एक दूसरे से व्यापार करते चले आये हैं। एक समय था भारत गरम मसालों के लिए पुरे विश्व में जाना जाता था। दूर दूर देशों के व्यापारी यहाँ खरीदारी करने आया करते थे। इसी तरह ढाका का मलमल विदेशों में खूब ख़रीदा जाता था। देश विदेश की इसी खरीद बिक्री की परम्परा आगे बढ़ते बढ़ते विश्व व्यापार का रूप ले ली है। आज हर देश दूसरे देश को या तो अपना माल बेच रहा है या वहां से कुछ खरीद रहा है। इस बेचने और खरीदने की प्रक्रिया आयात और निर्यात कहलाती है। आज के इस पोस्ट में हम पढ़ेंगे आयात किसे कहते…
गूगल, वेब और इंटरनेट में क्या फर्क है? बहुत सारे लोग सोचते हैं कि गूगल, इंटरनेट और वेब तीनों एक ही चीजें हैं। उन्हें लगता ही चाहे गूगल कह लो, चाहे नेट कह लोग या फिर चाहे बोल लो वेब, बात तो एक ही है। मगर असल में ऐसा नहीं होता है! बोलचाल की भाषा में हम बोलने को चाहे कुछ भी कहें मगर इन तीनों चीजों में जमीन-आसमान का फर्क होता है। तो अगर आप भी उन लोगों में एक हैं जिन्हें लगता है कि गूगल, वेब और नेट तीनों एक ही चीज हैं, तो इस पोस्ट को जरूर पढिए। क्योंकि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप इन तीनों के बीच का अंतर अच्छी तरह ज…
क्या अंतर है दशहरा और विजयादशमी में दशहरा और विजयादशमी दोनों ही हिन्दुओं के बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार हैं। चूँकि दोनों ही त्यौहार एक ही दिन पड़ते हैं अतः कई लोग इन्हें एक ही समझ बैठते हैं। शायद ऐसा इस लिए भी है कि दोनों ही त्यौहार दस दिनों तक मनाये जाते हैं और दसवें दिन इनका समापन होता है और दोनों ही त्यौहार एक ही साथ पड़ते हैं। दशहरा और विजयादशमी भले ही एक साथ पड़ते हैं किन्तु दोनों के मनाने की वजह एकदम अलग अलग है और दोनों के मनाने के तरीके भी अलग अलग हैं। दशहरा क्यों मनाया जाता है दशहरा उत्तर भारत के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण त्योहारों में स…
अदालत की कार्यवाहियों में अकसर समन और वारंट का जिक्र आता है। समन और वारंट दोनों ही हमारे न्यायलय की प्रक्रिया हैं और जरुरत के हिसाब से कोर्ट इनका प्रयोग करती है। सामान्य बोलचाल की भाषा में कई बार लोग इन्हे एक ही समझ लेते हैं और दोनों को ही गिरफ़्तारी का आदेश मान लेते हैं। कई अन्य लोग जो दोनों को अलग अलग समझते हैं पर दोनों में बहुत ज्यादा फर्क नहीं कर पाते। समन और वारंट दोनों ही न्यायलय द्वारा जारी आदेश पत्र होते हैं पर जहाँ समन बुलावा पत्र होता है वहीँ वारंट प्रायः गिरफ़्तारी का आदेश। आईये देखते हैं समन और वारंट में क्या अंतर है समन किसे …
ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में क्या अंतर है Difference Between Opinion Poll And Exit Poll चुनावों का मौसम आते ही अख़बारों और टीवी पर ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल की चर्चा बड़े जोर शोर से होने लगती है। इस तरह के सर्वेक्षण काफी पहले से ही जनता की राय बताने लगते हैं। चुनाव में किसका पलड़ा भारी रहेगा, किसकी सरकार बन रही है कौन जीत रहा है कौन हार रहा है सारे विश्लेषण सामने आने लगते हैं। क्या आपने कभी गौर किया है ये ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल क्या हैं और ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में क्या अंतर है ? आइये आज इस पोस्ट के माध्यम से हम जानकारी हासिल करे इन दोन…
रात में आसमान में देखने से मालुम पड़ता है कि पूरा का पूरा आसमान तारों से भरा पड़ा है पर वास्तव में यह सच नहीं है। इनमे से कुछ ग्रह भी होते हैं। एक नज़र से देखने पर तो ये भी तारे ही लगते हैं किन्तु गौर से देखा जाये तो ग्रह कुछ बड़े दीखते हैं और ये टिमटिमाते भी नहीं हैं। वास्तव में हमारे ब्रह्माण्ड में असंख्य खगोलीय पिंड हैं। इन्ही खगोलीय पिण्डों तारे, ग्रह तथा उपग्रह भी हो सकते हैं। हमारा सूर्य भी एक तारा है। यह हमारे सबसे नज़दीक का तारा है। आज के इस पोस्ट में हम पढ़ेंगे ग्रहों और तारों में क्या अंतर है ग्रह किसे कहते हैं ऐसे खगोलीय पिंड…
हमारा ब्रह्माण्ड रहस्यों से भरा हुआ है। हमारा ब्रह्माण्ड असंख्य आकाशीय पिंडों से भरा हुआ है। इन आकाशीय पिंडों में तारे भी हैं ग्रह भी है और उपग्रह भी। जहाँ तारों का अपना प्रकाश होता है वहीँ ग्रह और उपग्रह प्रकाश के लिए अपने तारों पर निर्भर रहते हैं। अधिकांश तारों का अपना एक तारा मंडल होता है जिसमे उनके गिर्द ग्रह और उपग्रह परिक्रमा करते हैं। हमारा सूर्य भी एक तारा है और इसका अपना सौरमंडल है जिसमे आठ ग्रह और 205 उपग्रह शामिल हैं। आज के इस पोस्ट में हम इन्हीं ग्रहों और उपग्रहों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे और जानेंगे दोनों में अंतर क…
Social Plugin